Punjab Kesari MP ads

इंदौर में भीषण हादसाः पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला; परिजनों में मच गई चीख-पुकार

Tuesday, Apr 07, 2026-12:53 PM (IST)

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला है। घटना में पिता-पुत्र की मौत हुई है। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों अस्पताल में किसी रिश्तेदार को मिलकर वापिस लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मची है।

जानकारी के मुताबिक, यह भीषण सड़क दुर्घटना इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास हुई है। जहां अलवासा निवासी पवन ठाकुर और उसका पिता मुन्ना लाल ठाकुर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान अरविंदो चौराहे पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि पवन ठाकुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि पिता मुन्ना लाल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अरविंदो अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना रविवार की बताई गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पिता-पुत्र ट्रक की टक्कर लगने से छिटककर गिरे थे। ट्रक का पहिया मुन्ना लाल के शरीर के निचले हिस्से पर चढ़ गया था, जिससे उनकी कमर के नीचे का भाग बुरी तरह कुचल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसी के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मचा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में पुलिस जुटी है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया गया है। मृतक पवन ठाकुर अपने गांव में ही एक स्कूल का संचालन करते थे। उनकी अचानक मौत से  शिक्षा जगत समेत ग्रामीणों में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News