इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खेल! MIC सदस्य मनीष मामा ने कर्मचारी को 1500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Tuesday, Mar 31, 2026-06:22 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में नगर निगम से जुड़ा एक बड़ा रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला शहर के जोन क्रमांक 11 के इदरीश नगर इलाके का है, जहां ड्रेनेज के सेप्टिक टैंक को खाली करने के नाम पर अवैध रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सामने आई थी।

मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों से सेप्टिक टैंक साफ करने के लिए 1500 की अवैध मांग की जा रही थी। इस शिकायत के बाद एमआईसी सदस्य मनीष मामा ने मौके पर पहुंचकर खुद कार्रवाई की।

एमआईसी सदस्य मनीष मामा ने बताया कि विजय चौहान नमक इदरीश नगर में रहने वाला व्यक्ति ने 1500 की रसीद नगर निगम से व थी उसके बाद भी सेप्टिक टैंक खाली करने को लेकर 15 सौ रुपए की अवैध वसूली और की जा रही थी। अवैध वसूली करते हुए वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद एमआईसी सदस्य ने निगम आयुक्त को मामले की जानकारी से अवगत कराया है और उचित कार्यवाही की बात कही है।

