Lok Sabha Election 2024: MP की हॉट सीट से प्रज्ञा ठाकुर का कटा टिकट, जानिए कौन है आलोक शर्मा जो भोपाल से लड़ेंगे चुनाव

3/2/2024 7:55:16 PM

भोपाल: BJP ने अपने लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नामों की ऐलान किया गया है। भाजपा ने प्रदेश की सबसे हॉट सीट भोपाल से इस बार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटा है। उनकी जगह आलोक वर्मा को टिकट दिया है। यहां से 2014 से ही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सांसद थी। पार्टी ने उन्हें इस बार मौका नहीं दिया।

आलोक वर्मा भोपाल से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने इस बार भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। आलोक शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी है। यही कारण है कि शिवराज सिंह चौहान ने अपने वीटो पावर का उपयोग करते हुए भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष,पूर्व महापौर, उत्तर भोपाल विधानसभा क्षेत्र के  2008 और 2023 के भाजपा के पराजित प्रत्याशी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा के नाम पर सहमति बना ली है। अति करीबी समर्थकों में शुमार आलोक शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थन से यह बडी सफलता आलोक शर्मा को मिली।

इसलिए मिला टिकट

53 वर्षीय आलोक शर्मा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और काफी सक्रिय रहते है। स्थानीय नेता और पार्टी नेताओं की पंसद के चलते आलोक शर्मा को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भोपाल से प्रत्याशी बनाया है। आलोक शर्मा की हिंदू वाली नेता की छवि है। 

साध्वी प्रज्ञा से नाराज रहा हाईकमान

भोपाल से भाजपा सांसद अपनी बयानबाजी और राजनीति में कम सक्रियता को लेकर लगातार चर्चा में रही। कभी कभार तो विपक्ष के साथ साथ भाजपा हाईकमान भी उनकी बयानबाजी से परेशानी से घिरी है। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर बीजेपी चारों ओर से घिर गई थी। इसके बाद न सिर्फ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़े शब्दों में प्रज्ञा के बयान की निंदा की थी। पीएम मोदी ने सख्त लहजे में कहा था कि प्रज्ञा और बाकी लोग जो गोडसे और बापू के बारे में बयानबाजी कर रहे हैं, वह खराब है। भले ही प्रज्ञा ने माफी मान ली हो, लेकिन मैं दिल से उन्हें कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।

बता दें कि भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के कद्दावन नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को वोटो के बड़े अंतर से हराया था। उस दौरान उन्हें 3,64,822 वोटों से जीत हासिल हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News