बाबा बागेश्वर का भाई शालिगराम गर्ग गिरफ्तार, जमीनी विवाद में गोली मारने के आरोप में अरेस्ट
Wednesday, Jul 15, 2026-06:51 PM (IST)
छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बाबा बागेश्वर के भाई शालिगराम गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजनगर में गौशाला के पीछे की जमीनी विवाद में पुलिस ने 4 में से 2 आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है। जिसमें बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिगराम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक नामजद सहित एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। लिहाजा ये एक बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है

