Punjab Kesari MP ads

बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम को भेजा गया जेल, चेहरे पर मास्क लगाकर बचते आए नजर, सलाखों के पीछे कटेगी रात

Wednesday, Jul 15, 2026-10:47 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां  बागेश्वर धाम सरकार के भाई को  गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।  शालिग्राम गर्ग को पुलिस जेल लेकर पहुंची है। इस मौके पर काफी पुलिस बल तैनात था और शालिग्राम गर्ग  पत्रकारों को देखकर बचते नजर आए । पत्रकार उनसे सवाल पूछते रहे लेकिन वो मुंह पर मास्क लगाकर सवालों पर कुछ नहीं बोले। लिहाजा अब शालिग्राम की रात जेल में ही कटेगी।

आपको बता दें कि  छतरपुर में बागेश्वर धाम स्थल गढ़ा गांव के पास स्थित कोड़ा गांव में बागेश्वर धाम के भाई पर किसान मोतीलाल कुशवाह को गोली मारने का आरोप है..  मामले में पुलिस ने आज  शालिग्राम और  उसके एक साथी अंकित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कुल मिलाकर चार आरोपितों पर मुकदमा दर्ज है। अब देर शाम  बागेश्वर धाम सरकार के भाई शालिग्राम को जेल भेज दिया गया है। इसी मौके पर काफी पुलिस बल भी मौजूद था। गाड़ी में बैठे शालिग्राम गर्ग माडियो के सवालों से बचते नजर आए ।

वहीं  बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पहले ही कहा है कि उनका  भाई से कोई लेनादेना नही है और उसके साथ उनका नाम न जोड़ा जाए। वैसे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उससे कोई संबंध न होने की बात कही हैं, परंतु धाम की व्यवस्थाओं में शालिग्राम की  सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज भी वायरल हो रहा है जिसमें बागेश्वर धाम समिति के द्वारा खरीदी जा रही जमीनों का मालिकाना हक उसके ही नाम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News