बागेश्वर बाबा ने फिर गिनाई सनातन की कमियां, बोले- जो सच है हम बोलने से चूकते नहीं

Monday, Feb 02, 2026-06:12 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी ) : छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीरेश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर हिंदुओं को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि सनातन धर्म में बहुत कमियां हैं और इनमें सुधार की जरूरत है। बागेश्वर बाबा ने कहा कि दूसरों की निंदा करने की बजाय सनातनीय हिंदू खुद के आत्म सुधार पर काम करेंगे तो हमारी सनातन परंपरा अमिट रहेगी। इसको कोई मिटा नहीं सकता है। अभी सनातन को बहुत सुधार की जरूरत है।

PunjabKesari

बागेश्वर बाबा ने कहा कि एक दूसरे से लड़कर साधु जो निंदा कर रहे हैं। ये सनातन के लिए घातक है। पुरानी कुरीतियां, रूढ़िवादिता, बलि प्रथा ये सनातन की सबसे बड़ी कमी है। उन्होंने कहा कि तीसरी सबसे बड़ी कमी जो है वह यह कि नए मंदिर तो बनाए जा रहे हैं लेकिन पुराने मंदिरों का जीर्णोंधार बंद हो गया है। चौथी कमी है हमारे मंदिर, तीर्थ देवालय केवल पिकनिक स्पॉट बन रहे हैं, आस्था के केंद्र नहीं बन रहे हैं। वहीं सबसे बड़ी कमी यह है कि हम सब एक दूसरे के सामने ज्ञान देते हैं, लेकिन एक दूसरे को साथ लेकर विश्व को ज्ञान देने की सोच नहीं रखते।

बागेश्वर बाबा ने स्पष्ट कहा कि हम सुधार की बात करते हैं, हम किसी भी मजहब के पक्ष या विपक्ष में नहीं हैं। हम हमेशा से सनातन के पक्ष में थे, हैं और रहेंगे। लेकिन हां जो सच है वो हम बोलने से कभी चूकते नहीं।

PunjabKesari

वहीं संतों के विवाद पर बागेश्वर बाबा ने कहा कि हमारी औकात नहीं अभी संतों के विवाद पर बोलने की। क्योंकि अभी हम संत नहीं बन पाए हैं, और बनने की कोशिश कर रहे हैं, पता नहीं कब बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम संत वाणी से नहीं आचरण से बनना चाहते हैं। हम आचरण से अभी संत नहीं बन पाए हैं, इसलिए हम किसी संत पर टिप्पणी भी नहीं कर सकते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News