Punjab Kesari MP ads

हमारी मोड़िया भी मोड़ों से कम नहीं, विश्व विजेता महिला टीम को बागेश्वर महाराज ने दी शुभकामनाएं

Monday, Nov 03, 2025-02:11 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : भारत ने इतिहास रचते हुए जीत लिया विमेंस वनडे वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर चैंपियन बनी। बागेश्वर महाराज ने वीडियो जारी कर बुंदेली में विश्व विजेता महिला टीम को शुभकामनाएं दीं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच ही दिया। इंडिया विमेंस ने रविवार को फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया।

PunjabKesari

सभी महिला खिलाड़ियों को बागेश्वर महाराज जी ने वीडियो जारी कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि- हमारा भारत रेल और खेल में आगे बढ़कर नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारा भारत चांद पर भी तिरंगा लहरा रहा है और पूरे विश्व में तिरंगे की छाप छोड़ रहा है। आज अभूतपूर्व दिन है जब खेल इतिहास में महिला क्रिकेट टीम ने 47 वर्षों के बाद विश्व कप में विश्व विजेता बनकर एक नई छाप छोड़ी। बागेश्वर महाराज ने कहा कि हमारी छोरियां भी छोरों से कम नहीं हैं।

PunjabKesari

यह खेल पूरा अभूतपूर्व रहा और हम पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हैं। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भारत कि बेटियां नित नई ऊंचाइयां छुएं और नए आयाम भारत को देती रहें। नित नई प्रगति का कार्य करते हुए भारत को खेल, रेल, मेलजोल में पूरी दुनिया में व्याप्त होना चाहिए ताकि तिरंगा लहराता रहे। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News