सोनिया गांधी के ATM हैं भूपेश बघेल! छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की रेड के बाद BJP के आरोप

7/5/2022 3:53:16 PM

रायपुर(शिवम दुबे): छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स विभाग की लगातार हो रही छापेमारी को लेकर विपक्ष में बैठी भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पूर्व सीएम रमन सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और कई बड़े सवाल खड़े किए। पूर्व सीएम ने सीएम भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग की और कांग्रेस सरकार को दुनिया की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। पूर्व सीएम ने सीएम बघेल को सोनिया गांधी का एटीएम बताया है।

एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, राजेश मूणत सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने कहा कि चार दिन के आईटी के रेड के तार डिप्टी सैकेट्री सूर्यकांत तिवारी से जुड़े है। उनके घर छापे पड़े है। ये वही है जिसके बीमार होते ही मुख्यमंत्री अपनी पूरी ताकत छोक देते है। ऐसे सीएम को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

PunjabKesari

डॉ रमन सिंह ने कहा कि, 30 जून को IT की बड़ी कार्रवाई हुई है। बड़ी मात्रा बेनामी संपत्ति और दस्तावेज जब्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ महतारी शर्मशार हुई है। निजी सैक्ट्री पर दूसरी बार रेड हुई है। सूर्यकांत तिवारी और उनके साथियों के 30 ठिकानों पर छापेमारी हुई है। ये रेड मुख्य रूप से कोल माइन्स को लेकर हुई है। 25 रुपए टैक्स को लेकर कार्रवाई हुई है। यह खेल पूरे प्रदेश में चल रहा है। पूरा काम सरकार के संरक्षण में चल था। कई दस्तावेज और कई सबूत मिले हैं।

करप्शन का स्तर इस स्तर पर जा चुका है कि बाकी अधिकारियों में भी पैसा का बंदरबाट होता है। हाल ही में विधानसभा चुनाव में पैसे का लेन देन निकला है। भूपेश बघेल सोनिया गांधी का ATM है। छत्तीसगढ़ में कोल माइन्स में हजारों करोड़ की कमाई हुई जो पूरे देश में चुनाव के लिए जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संरक्षण के बिना ये सब कैसे होगा। पूरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार से भरा रहा है। IT के रेड मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए भी हुआ लेकिन मेरे समय में मुख्यमंत्री निवास में ताला नहीं लगा। अगर सरकार ED के पत्र पर कार्रवाई करती तो आज ये स्थिति नहीं होता। पूरी दुनिया जानती है कि भूपेश सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सूर्यकांत तिवारी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से क्या संबंध है स्पष्ट करें! डिप्टी सैक्ट्री के घर पर दो बार छापा पड़ चुका है फिर भी उन्हें मंत्रालय में रखना अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है। यही इनके भ्रष्टाचार का सबूत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News