BJP सांसद बोले-राहुल गांधी का खानदान गद्दार, गद्दार को गद्दार ही दिखाई देते हैं, मोदी को देश की जनता का आशीर्वाद
Thursday, May 21, 2026-07:20 PM (IST)
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): लोकसभा के नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को 'गद्दार' कहा है। अब इस बयान पर राहुल गांधी भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए है खंडवा भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने तो कांग्रेस और राहुल गांधी के परिवार को गद्दार कह दिया है
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विवादित बयान पर सियासी पारा बड़ गया है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा है कि कांग्रेस को चौतरफा जनता ने नकार दिया है । कांग्रेस की बौखलाहट साफ नजर आ रही है उन्होंने राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान के सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने देश के लोगों के साथ गद्दारी की है। वह यही नहीं रुके और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का खानदान गद्दार है गद्दार को गद्दार ही दिखाई देते है। ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि मोदी को देश की जनता का आशीर्वाद है जहां भी जाते हैं देश का मान बढ़ाते हैं।

