उमा भारती का बड़ा ऐलान, 2024 में लड़ूंगी चुनाव, गंगा किनारे रहूंगी और सेवा करूंगी

Tuesday, Oct 26, 2021-12:56 PM (IST)

निवाड़ी(कृष्ण कांत बिरथरे): चुनाव प्रचार के लिए पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंची मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ी घोषणा कहा की। उन्होंने कहा कि वह आने वाला 2024 का चुनाव लडेंगी, गंगा किनारे रहेंगी और गंगा के लिये कार्य करेंगी। उमा भारती के इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि वे राजनीति में बनी रहेगी। वहीं सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।

PunjabKesari

दरअसल, पृथ्वीपुर के बृषभानपुरा गांव में एक आमसभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि मैंने कहा था कि मैं 5 साल चुनाव नहीं लड़ूंगी। ये पांच साल 2024 में पूरे हो जाएंगे। अब 2024 को मैं चुनाव लड़ूंगी गंगा किनारे रहूंगी और गंगा की सेवा करूंगी।

PunjabKesari

अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट खुद भी डाले और डलवाये भी। इस व्यवस्था को सुनिश्चित करना है कि केन्द्र में भाजपा की सरकार है और राज्य में भी भाजपा की सरकार है तो पृथ्वीपुर में विधानसभा में भी भाजपा की सरकार होना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News