हाईकोर्ट से कांग्रेस जनप्रतिनिधि को बड़ी राहत! पुन: चुनाव पर लगाई रोक, जीतू-सिंघार बोले- ये सत्य की जीत
Thursday, Mar 26, 2026-08:22 PM (IST)
भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर हाईकोर्ट से कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। मामला धार जिले की नालछा जनपद अध्यक्ष से जुड़ा हुआ है। मामले में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताते हुए सोशल मीडिया के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं !
— Umang Singhar (@UmangSinghar) March 26, 2026
धार जिले के नालछा जनपद में भारतीय जनता पार्टी के जनपद सदस्यों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।
भाजपा की ओर से कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज…
ये है पूरा मामला
दरअसल, कांग्रेस समर्थित नालछा जनपद अध्यक्ष के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाकर भाजपा के जनपद सदस्यों द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। लेकिन कांग्रेस नेता ने इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां उन्हें राहत मिली और इस चुनाव प्रक्रिया पर रोक (स्टे) लगा दी गई।
नेता प्रतिपक्ष सिंघार का तीखी प्रतिक्रिया
इस मामले में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा की ओर से कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई। हालांकि, कांग्रेस के पास अविश्वास प्रस्ताव को विफल करने के लिए पर्याप्त समर्थन मौजूद था। कांग्रेस संगठन ने इस मामले में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, जहां उन्हें राहत मिली और इस चुनाव प्रक्रिया पर रोक (स्टे) लगा दी गई। यह परिणाम कांग्रेस पार्टी तथा नालछा और धर्मपुरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी जीत है। सत्यमेव जयते।
भाजपा लगातार कांग्रेस के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ साम, दाम, दंड, भेद की राजनीति अपनाकर लोकतंत्र की अवहेलना कर रही है।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 26, 2026
लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस सड़क, सदन और न्यायालय, तीनों स्तरों पर भाजपा के झूठे षड्यंत्रों के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है।
न डरेंगे, न झुकेंगे। 💪🏻 https://t.co/Ujujo2a44Y
जीतू पटवारी ने कसा
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लगातार कांग्रेस के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ साम, दाम, दंड, भेद की राजनीति अपनाकर लोकतंत्र की अवहेलना कर रही है। लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस सड़क, सदन और न्यायालय, तीनों स्तरों पर भाजपा के झूठे षड्यंत्रों के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है। न डरेंगे, न झुकेंगे।

