दल बदलने वाले एंदल सिंह कंसाना का बड़ा बयान, कई कांग्रेसी MLA मेरे संपर्क में (Video)

8/7/2020 1:09:14 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए पीएचई मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना का बड़ा बयान सामने आया है। एदंल सिंह कंसाना ने कहा है कि कई कांग्रेस के MLA मेरे संपर्क में हैं। हालांकि उन्होने किसी का भी नाम बताने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि कांग्रेस के और भी विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कोई अगर हमारे घर आना चाहें तो हम पूरे सम्मान से उसे स्वीकार करेंगे।

PunjabKesari
शुक्रवार को पीएचई मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा कि सच कहने से कांग्रेस के विधायकों पर दबाव पड़ेगा। कांग्रेस के और भी कई विधायक बीजेपी के संपर्क में है। हालांकि उन्होंने नाम बताने से इंकार किया है। वहीं कांग्रेस द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग पर इंदल सिंह कंसाना ने कहा कि चाहे जैसे चुनाव करा लो फर्क वाही पड़ेगा जनता वही है, कांग्रेस जनता का अपमान कर रही है।
PunjabKesari

कांग्रेस के शुद्धिकरण अभियान पर उन्होने कहा कि पहले ही बीजेपी में शुद्धिकरण हो गया है, 15 महीने से कहां गए थे कांग्रेसी और अब जनता इनका शुद्धिकरण करेगी। कमलनाथ जी को प्रदेश की जनता के लिए जनादेश मिला था नाकि छिंदवाड़ा के लिए। सिर्फ कमलनाथ जी छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन के रह गए..अब वो प्रदेश के मुख्यमंत्री नही रहे है। वहीं कांग्रेस द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग पर इंदल सिंह कंसाना ने कहा कि चाहे जैसे चुनाव करा लो फर्क नहीं पड़ेगा जनता वही है। ऐसी मांग करके सज्जन सिंह वर्मा जनता का उपमान कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News