Punjab Kesari MP ads

पकड़ी गई BJP नेत्री जो हुस्न का जाल बिछाकर हाईप्रोफाइल लोगों को बनाती थी शिकार, अब जेल में कटेंगे दिन

Friday, Jun 05, 2026-09:23 PM (IST)

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की जौरा थाना पुलिस ने हनीट्रैप और कथित ब्लैकमेलिंग मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को घटना के 25 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामले की एक अन्य महिला आरोपी अब भी फरार है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गत 10 मई को जौरा कस्बे के एक फर्नीचर कारोबारी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे को मोबाइल फोन कर एक महिला ने अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने कारोबारी को एक कमरे में बंधक बनाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई और उससे 10 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद रमेश शिवहरे ने जौरा थाने में सोनम कुशवाह, संदीप, सचिन और मीरा कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में संदीप और सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह फरार चल रही थी। 

सहायक उप निरीक्षक जेपी शर्मा के मुताबिक, शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनम कुशवाह बस से कैलारस की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जौरा क्षेत्र में बस को रुकवाकर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने सोनम कुशवाह को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News