सबको पछाड़ आगे निकले नरेंद्र तोमर.. बने MP चुनाव के सर्वे सर्वा! बीजेपी ने चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया
Saturday, Jul 15, 2023-12:58 PM (IST)

भोपाल (विवान तिवारी): मध्यप्रदेश में जल्द ही होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री @nstomar को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया। pic.twitter.com/PofC0ubLWJ
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) July 15, 2023
आपको बता दें की कुछ ही दिन पहली बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव को प्रदेश मं चुनाव प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद अब तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का सर्वे सर्वा बनाया गया है। मौजूदा हालात में राज्य के नेताओं में नरेंद्र सिंह तोमर पहले ऐसे हैं जिन्हें बीजेपी ने चुनाव के लिए कोई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं इस जिम्मेदारी के साथ यह भी तय हो गया है, कि चुनावों में तोमर की भूमिका अहम रहने वाली है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की नियुक्ति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी एक झटका मानी जा रही है। तोमर को ये पद मिलने के बाद कहीं न कहीं चुनावों में अब सिंधिया की पूछ परख कम होगी।
बाबा को मिली लॉलीपॉप या हुई है उनकी जीत? CM बघेल से कैसे हैं संबंध? TS सिंहदेव से सुनिए ...