Punjab Kesari MP ads

पन्ना राजपरिवार के सदस्य व BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, CM शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

Tuesday, Jan 26, 2021-07:07 PM (IST)

पन्ना (टाइगर खान): पन्ना राजपरिवार के सदस्य और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लोकेन्द्र सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। लोकेन्द्र सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही लोकेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव हुए थे। हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी।

वहीं, मंगलवार को ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता का अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शनों के लिए शव यात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। पन्ना राज परिवार के पूर्वजों के मुक्तिधाम स्थानीय छत्रसाल पार्क में राजपरिवार के सदस्य को मुखाग्नि दी गई।

PunjabKesari

भोपाल में चल रहा था इलाज

बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लोकेंद्र सिंह का इलाज भोपाल में चल रहा था। उन्हें इलाज के बाद पन्ना लाया जा रहा था। इस दौरान उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया।

PunjabKesari

सीएम शिवराज ने लोकेंद्र सिंह के निधन पर जताया शोक

लोकेन्द्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता लोकेंद्र सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Related News