कथावाचक प्रदीप मिश्रा के मकान पर चलेगा बुलडोजर, जल्द कार्रवाई करेगी नगर पालिका

Tuesday, Sep 02, 2025-01:43 PM (IST)

सीहोर: मध्यप्रदेश की सीहोर में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा का 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मकान गिरने की तेज आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दें कि नगर पालिका ने पहले ही इस मकान को डेंजर जोन मानते हुए दो महीने पहले खाली करा लिया था और ताला लगा दिया था। हालांकि, इसके बावजूद मकान का अगला हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। अब नगर पालिका पूरे मकान को जमींदोज करेगी।


ये खबर भी पढ़ें- प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का मकान जमींदोज, सेकंड भर में भरभराकर गिरी इमारत

पिछले साल महिला की गई थी जान
27 जुलाई 2023 को शहर के चरखा लाइन क्षेत्र में एक जर्जर मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद भी कई पुराने मकान गिर चुके हैं, मगर नगर पालिका की कार्रवाई सुस्त रही। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिना देरी किए जर्जर मकानों को गिराना जरूरी है, वरना कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी कड़ी में अब नगर पालिका प्रदीप मिश्रा के बचे हुए जर्जर मकान को पूरी तरह जमींदोज करेगी।

सर्वे में मिले 30 जर्जर मकान
नगर पालिका के हालिया सर्वे में शहर के 30 से ज्यादा 100 साल पुराने जर्जर मकान चिह्नित किए गए हैं। शुरुआती दौर में कुछ मकानों को गिराया गया था, लेकिन बाद में यह अभियान ठंडा पड़ गया। ऐसे मकान अब लोगों के लिए दहशत का कारण बने हुए हैं। कई लोग इन मकानों में जोखिम उठाकर रह भी रहे हैं। 

नपा की सफाई 
तिक्रमण हटाओ दल प्रभारी तिलक खाती ने बताया कि नमक चौराहा स्थित मकान को दो महीने पहले खाली कराया गया था। अब इसे पूरी तरह गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य जर्जर मकानों को भी जल्द गिराया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News