BJP सरकार ने पूरा नहीं किया वादा, डिप्टी-CM के घर के बाहर महिला ने पिया फिनाइल... बेटी बोली- वादा भूल गई भाजपा

Saturday, Aug 23, 2025-05:49 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रही महिला अश्वनी सोनवानी ने शनिवार दोपहर डिप्टी सीएम के घर के बाहर फिनाइल पी लिया। उन्हें गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अश्वनी जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली हैं और दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी अनुकंपा संघ की जिला यूनियन अध्यक्ष भी हैं।

PunjabKesari, Raipur Protest, Chhattisgarh News, Deputy CM, Vijay Sharma, Chhattisgarh Politics, Breaking News


घटना कैसे हुई?

पिछले दो दिनों से दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी अनुकंपा संघ का प्रदर्शन रायपुर में जारी है। शुक्रवार को महिलाएं अपने बच्चों के साथ मंत्री विजय शर्मा के घर के बाहर पहुंचीं, लेकिन मंत्री न होने पर वहीं धरने पर बैठ गईं। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे महिला पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंचीं। इसी दौरान महिलाओं में से एक ने कहा ‘जबरदस्ती करोगे तो फिनाइल पी लेंगे’ इसके बाद अश्वनी ने बैग से फिनाइल की बोतल निकाली और पीने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें-  कैसा होगा मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर? 7 मिनट में तय होगी, 7KM की दूरी, जानिए सभी सवालों के जवाब?

307 दिनों से जारी है धरना..


संघ का आरोप है कि चुनाव के दौरान वादे करने के बावजूद भाजपा सरकार ने अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की हैं। कांग्रेस शासनकाल में भी तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल ने इन्हें अनदेखा किया था। तब भाजपा नेताओं ने समर्थन दिया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद भी स्थिति जस की तस है। संघ की महिलाएं और परिजन 307 दिनों से धरना दे रहे हैं। ये वही परिवार हैं जिनके परिजन शिक्षाकर्मी संविलियन से पहले ही दिवंगत हो गए थे। नियमों में प्रावधान होने के बावजूद इन्हें अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली।


पुरानी सरकारों पर भी सवाल?

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आंदोलन भाजपा शासनकाल में ही शुरू हुआ था। तब भी आश्वासन मिला, लेकिन नौकरी नहीं। कांग्रेस शासन में सामूहिक मुंडन और अर्थी सजाकर विरोध किया गया, फिर भी मांगें नहीं मानी गईं। अब भाजपा की सरकार बने दो साल हो गए हैं, मगर हालात वही हैं। अश्वनी की बेटी ने कहा- ‘2017 में पापा की मौत हो गई थी। तब से घर में आर्थिक दिक्कतें हैं। मैं और मेरा छोटा भाई मां के साथ पिछले दो दिन से रायपुर में हैं। अब मां अस्पताल में है।’


कांग्रेस-भाजपा में वार पलटवार शुरू... 

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा ‘राज्य सरकार की असंवेदनशीलता है कि विधवा महिलाएं लंबे समय से धरने पर हैं। चेतावनी देने के बावजूद सरकार का खुफिया तंत्र फैल हो गया। यह सरकार राम भरोसे चल रही है।’ कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा ‘यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके पीछे किसने भड़काया, इसकी जांच जरूरी है। यूनियन पदाधिकारियों से चर्चा हो चुकी है और रोजगार को लेकर जल्द समाधान निकलेगा।’ यह मामला अब प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News