BJP पार्षद बेटे के कांड से MP में हड़कंप, नाबालिग लड़की से किया ऐसा काम कि मच गई हलचल

Thursday, Feb 19, 2026-08:56 AM (IST)

(बुरहानपुर): मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक ऐसा संगीन मामले सामने आया है जो सभी के होश उड़ा रहा है। मामले सामने आने के  बाद ही कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। भाजपा पार्षद के पुत्र पर ये कांड करने का आरोप है। नाबालिग छात्रा से जुड़े इस मामले में भाजपा पार्षद के बेटे ने पहले नाबालिग को सोशल मीडिया पर अपने प्रपंच में फंसाया और फिर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाकर शादी के लिए परेशान करने लगा।इस सनसनीखेज मामले के सामने आने से हड़कंप है।

सोशल मीडिया के जरिेए हुई थी पहचान

जानकारी के मुताबिक मामला बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र का है जहां नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप नगर परिषद के भाजपा पार्षद पुत्र अरशद के खिलाफ लगा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई धाराओं में प्रकरण दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया है कि आरोपी अरशद ने उसे सोशल मीडिया पर अपने जाल में फंसाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर चैटिंग होने लगी। ये पहचान फिर यहां तक पहुंच गई कि  आरोपी ने लड़की को होटल में मिलने के लिए बुलाया।

आरोपी ने लड़की के साथ सेल्फियां ली और वायरल करने की धमकी देने लगा । आरोपी धर्म बदलकर शादी करने और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। ब्लैकमेलिंग के चलते  छात्रा अरशद से मिलने पहुंची थी, लेकिन वो रिश्तेदारों की नजर में आ गई।  तब जाकर उसने पूरा मामला बताया और शिकायत पुलिस तक पहुची।

इस कृत्य के बाद हिंदू संगठनों में देखा जा रहा रोष

वहीं  इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में रोष देखा जा रहा है और वो शाहपुर थाने पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने आरोप के खिलाफ कार्रवाई मांगी है। लिहाजा अभी आरोपी फरार है और पुलिस उसे दबोचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News