MP News: सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा..
Monday, Feb 05, 2024-02:40 PM (IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव अभी दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री आज सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि मोहन यादव कुछ दिन पहले दिल्ली गए थे तब उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। झाबुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करेंगे। आपको बता दें की प्रधानमंत्री का 11 फरवरी को झाबुआ में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे और यहां पर वह बड़ी सौगात भी दे सकते हैं। लेकिन अभी प्रधानमंत्री के दौरे की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से चर्चा की है।

