Punjab Kesari MP ads

धोनी के सन्यास पर सीएम शिवराज का भावुक संदेश,कहा- उनके जीवन से हर भारतीय को सीखना चाहिए

Saturday, Aug 15, 2020-09:44 PM (IST)

भोपाल: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सन्यास ले लिया है। साथ ही उनके खास साथी रहे सुरेश रैना ने भी क्रिकेट कोे अलविदा कह दिया है। धोनी के सन्यास लेने के बाद से ही देश भर में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इसी फेहरिस्त में मध्य़प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर महेंद्र सिंह धोनी को बधाई दी।
 


दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि महेंद्र सिंह धोनी मात्र एक क्रिकेटर नहीं हैं, वह छोटे शहरों और सामान्य परिवार से आने वाले उन करोड़ों युवाओं की ‘हिम्मत’ हैं, जिनमें कुछ बड़ा करने का जज्बा है। उनके जीवन से एक बात हर महत्वाकांक्षी भारतीय को सीखनी चाहिए ‘Its Never Too Late’ बता दें कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास लेने के कुछ ही देर बाद पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News