Punjab Kesari MP ads

सीएम शिवराज के इस वीडियो का बना दिया मीम! कांग्रेस ने दी 100 तोपों की सलामी

Friday, Oct 22, 2021-03:40 PM (IST)

भोपाल: चुनावी सरगर्मियों के बीच मध्य प्रदेश की राजनीति दिन-ब-दिन रोचक होती जा रही है। जहां सीएम शिवराज इन दिनों चुनावी रैलियों में व्यस्त है तो वहीं कांग्रेस पेट्रोल डीजल, किसानों, बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने में लगी है। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान के एक वीडियो का मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस एडिटिंग किए वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने वीडियो एडिट करने वाले को 100 तोपों की सलामी दी है।


क्या है वीडियो में...
एडिटिंग किए गए वीडियो में सीएम शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा महंगाई सखी सईंया तो खूब ही कमात है महंगाई डायन खाये जात है... गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। जबकि ऑरिजनल वीडियो में सीएम शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व अन्य ने श्रीकृष्ण भजन गाया था।

PunjabKesari

कांग्रेस ने दी 100 तोपों की सलामी...
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अब किसने किया उसका तो पता नहीं, मगर शानदार एडिटिंग करने वाले को 100 तोपों की सलामी तो बनती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News