Punjab Kesari MP ads

MP में ऐसी विदाई किसी की न हुई! IG की रिटायरमेंट आरक्षक ने बनाई यादगार, दांतों से खींची गाड़ी

Saturday, Aug 01, 2026-01:41 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आईजी अरविंद सक्सेना की रिटायरमेंट यादगार विदाई दी गई। जिसकी चर्चा प्रदेश भर में हो रही है। आईजी अरविंद सक्सेना की इस विदाई को यादगार बनाया IG ऑफिस में पदस्थ एक जवान ने। आरक्षक सुनील यादव ने आईजी की गाड़ी को दांतों से खींचा है। विदाई की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

PunjabKesari

IG अरविंद सक्सेना को रिटायर होने पर बाहुबली विदाई दी गई। फूलों से सजी गाडी में सेवानिवृत्त हुए आईजी अरविंद सक्सेना सावर थे। आरक्षक सुनील यादव ने उस गाड़ी को अपने दांतों से खींचा। आरक्षक ने ऑफिस से सड़क तक दांतों से गाड़ी को खींचा और फिर सैल्यूट दिया।

गौरतलब है कि आरक्षक सुनील यादव पहले भी ट्रैक्टर, ट्रक को दांतों से खींचने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। विदाई समारोह के दौरान DIG असित यादव,SSP धर्मवीर सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News