क्रिकेटर अक्षर पटेल ने पत्नी संग किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- 5 वर्षों का सपना पूरा हो गया

Monday, Feb 27, 2023-11:39 AM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल अपनी पत्नी और मेहा पटेल के साथ सोमवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों पिछले महीने ही में विवाह बंधन में बंधे हैं।

PunjabKesari

शादी के बाद ये कपल पहली बार महाकाल का दर्शन करने उज्जैन पहुंचा। दोनों ने करीब 2 घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर तड़के होने वाली भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया। इसके बाद गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक भी किया।

PunjabKesari

शादी के बाद बाबा से आशीर्वाद लेने आया हूं- अक्षर पटेल

महाकाल के दर्शन पूजन के बाद अक्षर पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भस्म आरती में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। आज मेरा 5 वर्षों का सपना पूरा हुआ। इससे पहले 2016 में आया था, लेकिन तब भस्म आरती में शामिल नहीं हो पाया था। इस बार सौभाग्य मिला और बहुत अच्छा लगा। शादी के बाद आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर सुकून मिला जैसे दर्शन चाहता था वैसे दर्शन हुए मैं बाबा महाकाल को बहुत मानता हूं उनकी भक्ति करता हूं, भगवान भोले सबके साथ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News