Punjab Kesari MP ads

क्या भाजपा छोड़ देंगे प्रीतम लोधी? इस नेता ने दिया बड़ा ऑफर, कहा- भाजपा को लात मारकर हमारे साथ आ जाओ

Thursday, Apr 23, 2026-08:26 PM (IST)

भोपाल :  शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एक तरफ आईपीएस एसोसिएशन ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, वहीं दूसरी ओर अपनी ही पार्टी के नेता सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं पार्टी हाईकमान ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किया है और तीन दिन में जवाब मांगा है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना बनी हुई है। इसी बीच प्रीतम लोधी के समर्थन में असपा नेता दामोदर यादव उतर आए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि भाजपा उनके खिलाफ षंडयंत्र रच रही है। प्रीतम लोधी मेरे भाई जैसा है।

इसी कड़ी में दामोदर यादव ने आज फिर से दोहराया है कि प्रीतम लोधी के खिलाफ भाजपा जानबूझ राजनीतिक षंडयंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि प्रीतम लोधी को भी सोच लेना चाहिए कि क्या जरूरत है ऐसी पार्टी की गुलामी करने की। सुन लो ऐसी पार्टी को लात लगाओ और माफी मांगकर हमारी पार्टी में आ जाओ। क्षमा इसलिए क्योंकि उन्होंने कभी हम अंबेडकरबादी समाज के कार्यकर्ताओं की उम्मीदों के साथ कुठाराघात किया था। दामोदर यादव ने आगे कहा कि बागेश्वर धाम के चरणों में आप नहीं बैठते बागेश्वर आपके चरणों में बैठते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News