Punjab Kesari MP ads

दतिया उपचुनाव मतगणना : पांचवें राउंड में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

Monday, Aug 03, 2026-12:10 PM (IST)

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू चुकी है। पांचवे राउंड में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां पहले दूसरे राउंड नें भाजपा आगे चल रही थी, वहीं चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बनाई। चार राउंड के बाद घनश्याम सिंह ने 783 वोटों से बढ़त बनाई। वहीं पांचवे राउंड के रूझान सामने आ चुके हैं। जिसमे भाजपा – 4282, कांग्रेस – 3757 और आसपा -1978 वोटों पर है। पांचवे राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 308 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना के अगले राउंड जारी हैं।

देखें लाइव अपडेट:

दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह तथा सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं किन्नर संजना, असपा प्रत्याशी दामोदर यादव सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 15 राउंड में पूरी की जाएगी। इसके लिए 21 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 20 टेबल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की मतगणना और एक टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए निर्धारित है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को डाले गए वोटों की जानकारी दी जाएगी। मतगणना दल सुबह करीब सवा पांच बजे बस से दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचा। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी मतगणना स्थल पर पहुंचकर अपनी जीत का दावा दोहराया। उल्लेखनीय है कि दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में दो वर्ष की सजा होने के बाद रिक्त हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 मतों से पराजित किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News