कांग्रेस ने जीता दतिया का दंगल ! घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को हराया
Monday, Aug 03, 2026-05:22 PM (IST)
दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हरा दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने दतिया में अपनी खोई हुई सीट पर वापसी की है। कांग्रेस कार्यालय समेत प्रदेश भर में जश्न का माहौल शुरु हो चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी है। पहले और दूसरे राउंड में भाजपा ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने लगातार अपनी लीड बरकरार रखी।
दतिया उपचुनाव 2026
राउंड नंबर - 15
घनश्याम सिंह (कांग्रेस)- 1973
आशुतोष तिवारी (भाजपा)- 3464
15 वें राउंड कांग्रेस की 1491 की लीड घटी
15 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत हासिल की है।
Live Updates:
इधर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने काउंटिंग पूरी होने से पहले ही अपनी अपनी हार स्वीकार की। वे मतगणना स्थल पर पहुंचे और मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा यह जनादेश है और जनता के आदेश को हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूं। आशुतोष तिवारी ने कहा हार के कारणों की समीक्षा जाएगी।

