उफ ये कैसी मजबूरी! 4 फीट गहरे पानी में से निकाली शवयात्रा (Video)

8/14/2020 5:40:49 PM

सागर(देवेंद्र कश्यप): यदि सरकारी सुविधाओं की बात करे तो कागज में तो सरकार बड़े बड़े दावे करती है लेकिन इनकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मामला सागर जिले के बीना शहर का है जहां लोग मृतक व्यक्ति के संस्कार के लिए जान जोखिम में डालकर शव यात्रा निकाल रहे हैं। दरअसल, झांसी गेट पिछले कई दिनों से ओवरब्रिज के काम के चलते बंद है। जिसके चलते लोगों को अंजर ब्रिज होकर गुजरना पड़ता है। वहीं अंडर ब्रिज के नीचे पानी की निकासी न होने के कारण जरा सी बारिश होने पर पानी जमा हो जाता है। ऐसे में लोगों को मजबूरन गहरे व गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

PunjabKesari

शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद अंडर ब्रिज में पानी भर गया। वही मोहल्ले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मजबूरन लोगों को जान जोखिम में डालकर 4 फीट गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। बीना विधायक महेश राय ने पिछले दिनों अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया था। विधायक ने रेलवे अधिकारियों से पानी की निकासी की समस्या का निराकरण करने की बात कही थी। कई दिन गुजर जाने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News