Punjab Kesari MP ads

सड़क हादसे में आर्मी जवान की मौत के बाद नहीं मिला शहीद का दर्जा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Thursday, Dec 03, 2020-06:00 PM (IST)

मंदसौर: भारतीय सेना की 25वीं राजपूताना राइफल्स सिक्किम में तैनात मध्य प्रदेश के जवान गोवर्धन सिंह का ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। गुरुवार को मंदसौर से 10 किलोमीटर दूर गुड़भेली में जवान की अंतिम यात्रा निकाली गई। जवान को अंतिम विदाई देने लोगों का जनसमूह उमड़ पड़ा। इस दौरान लोगों ने जवान को शहीद का दर्जा दिए जाने और उसके परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की। लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और सड़क पर ही जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया और स्थिति को संभाला।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सोमवार 30 नवंबर को गोवर्धन सिंह अपने एक घायल साथी को इलाज के लिए सिक्किम शहर जा रहे थे। रास्ते में सड़क हादसा हो गया जिसमें तीनों जवानों ने दम तोड़ दिया। इस दौरान वे ड्यूटी पर थे। गुरुवार को गोवर्धन सिंह का अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ ऑनर एवं सेना की नीति-रीति अनुसार किया जाना था। इससे पहले लोगों ने मृत जवान को शहीद का दर्जा दिए जाने और उसके परिवार को मुआवजा देने की मांग की। इस मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन भी किया।

PunjabKesari

आपको बता दें कि, गोवर्धन सिंह भारतीय सेना की 25वीं राजपूताना राइफल्स सिक्किम में 2012 से पदस्थ थे। गोवर्धनसिंह मिडिल स्कूल की पढ़ाई के बाद से ही सेना में भर्ती की तैयारी में लग गए। तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनका 2 साल का बेटा भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News