Punjab Kesari MP ads

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ग्वालियर दौरा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की मां को दी श्रद्धांजलि

Friday, Sep 20, 2019-04:33 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां के निधन पर शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने आर्य नगर में नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर स्वर्गीय शारदा देवी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की और उनके परिवार को ढांढस बंधाया।

PunjabKesari

वहीं मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि DRDE बहुत अच्छा काम कर रही है। वहीं एक अन्य सवाल के जबाव देते हुए कहा कि चाहे हमारे देश के सेना के जवान हो या वैज्ञानिक हो देश को सुरक्षित रखने की हर संभव कोशिश करते रहते हैं।

PunjabKesari

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्यप्रदेश पहुंचे हैं उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर जी सतीश रेड्डी भी बैठक में मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News