Punjab Kesari MP ads

पितृ पर्वत से आई भावुक तस्वीर,मां की फोटो देख भावुक हुए केंद्रीय मंत्री,आंखों से बहने लगे आंसू तो मंत्री कैलाश ने रोते हुए संभाले

Saturday, Jun 20, 2026-07:08 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): .केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम मोहन यादव आज इंदौर पहुंचे, सबसे पहले वे इंदौर स्थित पितृ पर्वत पर गए । यहाँ उन्होंने मंदिर में पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और पूजा पाठ करते हुए हनुमान जी से देश और दुनिया में अमन चैन की कामना की। इसके बाद मंत्री खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यहाँ एक पेड़ माँ के नाम भी लगाया जहां पर माहौल भावुक हो गया।

स्वर्गीय माता जी की तस्वीर देखकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भावुक

यहाँ अपनी स्वर्गीय माता जी की तस्वीर को देखकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भावुक हो गए और उनकी आँखों से आंसू निकल पड़े। मनोहर को भावुक होता देख वहां पर मौजूद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खट्टर को संभाला और उन्हें ढांढस बंधाया। मनोहर लाल अपनी मां की तस्वीर को देखकर अपने भाव नहीं रोक सके और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। कैलाश विजयवर्गीय उनके साथ ही थे तो उन्होंने मनोहर लाल के कंधे पर हाथ रखा और उन्हें संभाला।  इस दौरान मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पितृ पर्वत की जमकर तारीफ़ की और सभी लोगों से पौधे लगाने की अपील की.

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी पितृ पर्वत की तारीफ करते हुए इसे प्रदेश की शान बताया,मुख्यमंत्री ने कहा की अपने पितरों को श्रद्धांजलि देने का इससे अच्छा तरीका और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने पितृ पर्वत की कमिटी और सदस्यों कि सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव,सांसद शंकर लालवानी, आकाश विजयवर्गीय सहित तमाम जनप्रतिनिधि और बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News