दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, बोले- गांधीवादी हिंसक नहीं होते

9/16/2020 12:34:32 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद के समर्थन में उतर आए हैं। दिग्विजय सिंह ने एक पूर्व आईएएस के ट्वीट को रिट्वीट कर उमर खालिद का समर्थन किया है। साथ ही दिग्विजय सिंह ने जोर देकर कहा है कि गांधीवादी लोग हिंसक प्रवृति के नहीं होते हैं।


एमपी कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हर्ष मंदर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा कि हर्ष मंदर एक बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार आईएएस अधिकारी रहे हैं। मैं उनसे पिछले 35-40 वर्षों से परिचित हूं। यदि वे उमर खालिद के पक्ष में हैं, तो मैं उनके साथ हूं। गांधीवादी कभी हिंसक प्रवृत्ति का नहीं हो सकता है। मैं #StandWithUmarKhalid का समर्थन करता हूं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में जेनएयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को गिरफ्तार किया है। उमर खालिद का नाम दिल्ली दंगों की लगभग हर चार्जशीट में है। इस गिरफ्तारी को लेकर देश भर के बुद्धिजीवी लोग विरोध कर रहे हैं। कई अफसरों ने दिल्ली दंगों की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। लोग सोशल मीडिया के जरिए उमर खालिद के समर्थन में मुहिम चला रहे हैं। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News