Punjab Kesari MP ads

MP में पेट्रोल-डीजल कीमतों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, दिग्विजय बोले- कांग्रेस शासन में विरोध जताने वाली बीजेपी अब चुप क्यों

Wednesday, Dec 02, 2020-12:06 PM (IST)

भोपाल(प्रतुल पाराशर): कोरोना संकट के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। यह पहला मौका है कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 90 रुपए प्रति लिटर के हिसाब से बिक रहा हो। इसे लेकर राज्यसभा सासंद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हो।

PunjabKesari

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा कि, रहम करो सरकार, भोपाल में पहली बार पेट्रोल 90 पार। भले ही पीएम मोदी के लिए कोरोना आपदा अवसर के रूप में आई है। लेकिन भाजपा तो हमेशा कांग्रेस शासन काल में पेट्रोल डीज़ल की हर मूल्य वृद्धि पर सड़क पर उतर कर विरोध करती थी अब चुप क्यों है?

PunjabKesari

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। यह पहला मौका है कि राजधानी भोपाल समेत 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम 90 रुपए प्रति लिटर के पार पहुंची हो। शिवराज सरकार सत्ता संभालने के बाद पेट्रोल पर टैक्स 9% और डीजल पर 8% तक बढ़ा चुकी है। अभी मध्य में प्रदेश में पेट्रोल पर 39% और डीजल पर 27% टैक्स लग रहा है। लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी की वजह से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गईं हैं। कोरोना की मार  से आम जनता तो पहले ही परेशान हैं अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों से उनकी परेशानी में और बढ़ौतरी हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News