शिवराज की टूटी कुर्सी पर दिग्विजय सिंह का तंज, बोले- मैं भी उसी फ्लाइट में था, मुझे तो सही मिली (video)

Monday, Feb 24, 2025-07:00 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को शनिवार को एयर इंडिया फ्लाइट की टूटी सीट पर सफर करना पड़ा था। हालांकि शिवराज सिंह की नाराजगी के बाद एयर इंडिया ने इसके लिए माफी भी मांगी थी। अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि मैं भी उसी फ्लाइट में था। हालांकि मेरी कुर्सी ठीक थी।

दिग्विजय सिंह ने एयर इंडिया फ्लाइट में टूटी कुर्सी उस किस्से के बारे में बताते कहा कि संयोग से वे भी इसी फ्लाइट में सफर कर रहे थे लेकिन उन्हें अच्छी सीट मिली थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस मामले में एयर इंडिया प्रबंधन की गलती है। अमूमन केंद्रीय मंत्री को फ्लाइट में सफ़र के दौरान रिजर्व सीट अलॉट की जाती है, लेकिन शिवराज सिंह को टूटी हुई सीट दी गई। दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे टूटी सीट भी अलॉट होती तो मैं शिकायत नहीं करता। एक-दो घंटे की फ्लाइट के लिए क्या शिकायत करना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News