स्मृति ईरानी,राजनाथसिंह,ढोंगी बाबा कहां है जो…पेट्रोल की कीमतों को लेकर सरकार पर बरसे दिग्विजय सिंह
Friday, Jun 11, 2021-12:51 PM (IST)
भोपाल(इजहार): बढ़ती डीजल-पेट्रोल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने भोपाल में प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगाए जा रहे वेट को लेकर कांग्रेसियों ने नाराजगी व्यक्त की। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और स्मृति ईरानी, राजनाथसिंह का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था जब ये लोग साइकिल पर सवार होकर पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर प्रदर्शन करते थे।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने भी डीजल पेट्रोल की कीमतों को लेकर बीजेपी सरकार को जमकर कोसा। धरने के बाद बोले दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार यानी महंगाई की सरकार। कांग्रेस की मांग है कि सेंट्रल डयूटी वापस से 9 रुपए की जाए। ऐसा हो जाए तो डीजल-पेट्रोल पर प्रतिलीटर 25-25 रुपए कम हो जाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होते जा रहे हैं। भारत में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। सेंट्रल ड्यूटी पहले 9 रुपए थी जो आज 34 रुपए है। एक साल में केंद्र सरकार 2 लाख 70 हजार उपभोक्ताओं की जेब से निकालकर अपना महल बनाने पर खर्च करने वाली है। कहां गए वो लोग जो एक जमाने में साइकिल पर चलते थे। स्मृति ईरानी, राजनाथसिंह, ढोंगी बाबा भी आगे आते थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
World Oil Crisis: इन देशों के पेट्रोल पंपों पर मचा हाहाकार, जानें कहां-कहां लग रहीं लंबी-लंबी लाइनें

