बीच चौराहे पर डोनाल्ड ट्रंप की तेरहवीं, टैरिफ का अनोखा विरोध, अंतिम संस्कार के 13 दिन बाद दिया मृत्युभोज
Saturday, Sep 13, 2025-01:37 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अनोखा विरोध देखने को मिला। यहां बीच चौराहे पर ट्रंप की तेरहवीं और मृत्यु भोज आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने इसमें शामिल होकर भोजन किया। मृत्यु भोज में महिलाओं और पुरुषों दोनों ने भागीदारी निभाई। आयोजन में उपस्थित लोगों को पूड़ी, सब्जी और बूंदी परोसी गई।
दरअसल, अमेरिका द्वारा भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का विरोध जताने के लिए भगवा पार्टी ने यह सांकेतिक कार्यक्रम किया। इससे पहले पार्टी ने 13 दिन पहले ट्रंप का सांकेतिक अंतिम संस्कार किया था। उसी क्रम में शुक्रवार को तेरहवीं और मृत्यु भोज का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह विरोध अमेरिका की नीतियों और भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले फैसलों के खिलाफ है।