Punjab Kesari MP ads

नेपाल से मध्यप्रदेश ले आई फेसबुक की दोस्ती, अपने प्रेमी से मिलने मध्यप्रदेश पहुंची किशोरी

Sunday, Nov 29, 2020-08:12 PM (IST)

सीहोर: नेपाल की 16 वर्षीय एक लड़की फेसबुक पर बने अपने मित्र से मिलने के लिए मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के आष्टा पहुंच गई। जिसकी जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। एसडीओपी मोहन सारवान ने बताया कि नेपाल की किशोरी विगत दो वर्षों से मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के आष्टा स्थित मुबारिकपुर मांडली निवासी 20 वर्षीय एक युवक के साथ चैटिंग के जरिए संपर्क में थी, और वह शनिवार को उससे मिलने के लिए नेपाल से आष्टा पहुंच गई।

PunjabKesari, Facebook, friendship, Nepal, Madhya Pradesh, teenager, meet her lover

उन्होंने बताया कि किशोरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह नेपाल से भारत हवाई मार्ग से आई और उसके बाद बस सहित यातायात के विभिन्न साधनों का उपयोग करते हुए सड़क मार्ग से आष्टा पहुंची। सारवान ने बताया कि जिस युवक से इसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई है, वह आष्टा में एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि इस युवक ने पुलिस को बताया कि यह किशोरी उससे मिलने के लिए नेपाल से आष्टा आई है। उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 जांच के बाद किशोरी को आष्टा से करीब 80 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। किशोरी के परिजन को भी इसकी सूचना दे दी गई है और यह समिति उसे वापस नेपाल भेजने का बंदोबस्त कर रही है।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Related News