Punjab Kesari MP ads

पूर्व CM दिग्विजय सिंह को केरल से अचानक बुलाया दिल्ली, कल कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कर सकते हैं नामांकन

Wednesday, Sep 28, 2022-05:13 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को आलाकमान ने अचानक दिल्ली बुलाया है। वे केरल से आज रात दिल्ली पहुंचेंगे। दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कल नामांकन भर सकते हैं। आज भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ हैं। कल नामांकन का आख़िरी दिन है। सूत्रों के अनुसार कल दिग्विजय सिंह दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम कमलनाथ का बयान सामने आया है कि वे मध्य प्रदेश छोड़कर कहीं नहीं जा रहे। कमलनाथ हाल ही में दिल्ली से लौटे है। कयास लगाए जा रहे थे कि कमलनाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होंगे।

जब पूर्व सीएम से दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ये उनसे ही पूछिए। राहुल गांधी से एक महीने पहले बात की थी। उनसे कहा था कि आप लीडर बनिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शशि थरूर ने मुझसे बात की थी। थरूर ने कहा था कि वे इसलिए पर्चा भरेंगे, क्योंकि चुनाव हो। किसी को ऐसा न लगे कि चुनाव नहीं हो रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News