MP में चलती कार में गैंगरेप, बीच शहर में दौड़ती रही कार और होती रही ज्यादती

2/22/2021 3:42:47 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां चलती कार में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे और दुष्कर्म के बाद महिला को उतारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार ड्राइवर और दूसरे साथी को गिरफ्तार किया।

PunjabKesari

घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र की है। गांव कुलैथ की रहने वाली महिला को आरोपियों ने चिड़ियाघर से कार में बैठाया था। इसके बाद चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और रास्ते में उतार दिया। महिला ने थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रामबाबू गुर्जर के रुप में हुई है वहीं दूसरा साथी ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News