Punjab Kesari MP ads

गोंगपा नेता का भड़काऊ बयान- इंदिरा और राजीव तो मर गए, मोदी को मारने वाला बम कब बनेगा?

Sunday, Oct 04, 2020-03:57 PM (IST)

सिवनी(अब्दुल काबिज): सिवनी जिले के घंसौर विधानसभा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक रामगुलाम उइके का एक विवादित बयान सामने आया है। जहां एक सभा को संबोधित करते हुए गोंगपा नेता कह रहे हैं कि  "नरेंद्र मोदी के लिए नहीं बना कोई बम, क्यों नही उड़ाते नरेंद्र मोदी को.." । गोंगपा नेता रामगुलाम उइके का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

PunjabKesari

दरअसल,  गोंगपा नेता धनौरा जनपद के कुड़ारी गांव में आदिवासी समुदाय की सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे शब्दों की मर्यादा भूल गए और भड़काऊ भाषण देते हुए बोले- कि इंदिरा गांधी को मारने के लिए गोली बन गई। राजीव गांधी को मारने के लिए बम बन गया लेकिन  "नरेंद्र मोदी के लिए नहीं बना कोई बम, क्यों नही उड़ाते नरेंद्र मोदी को.." पूर्व विधायक रामगुलाम उइके का यह भ़डकाऊ भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News