Punjab Kesari MP ads

दुनिया के प्रभोलन को महाकुंभ वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया ने कहा बाय, उज्जैन में लिया सन्यास, खुद का किया पिंडदान,हर्षानंद गिरी नया नाम

Sunday, Apr 19, 2026-07:21 PM (IST)

(उज्जैन): महाकाल की नगरी उज्जैन से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खबर महाकुंभ 2025 से वायरल हुई हर्षा रिछारिया से जुड़ी है। महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल  हर्षा रिछारिया ने संन्यास ग्रहण कर लिया है। जी हा हर्षा रिछारिया ने सांसारिक जीवन त्यागकर विधि-विधान के साथ संन्यास ले लिया है और अपना पिंडदान भी कर दिया है।मौनतीर्थ पीठ में महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरी महाराज से दीक्षा लेने के बाद अब वे हर्षानंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी। यह अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

PunjabKesari

हर्षा रिछारिया से  साध्वी बनी हर्षानंद गिरी ने ली शपथ   

जानकारी के मुताबिक हर्षा आज उज्जैन पहुंची थी, इसके बाद उन्होंने मंगलनाथ स्थित गंगाघाट पर मोनी तीर्थ पीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर सुमनाजी महाराज से दीक्षा लेकर सन्यास अपनाया।  संन्यास लेने के बाद हर्षा रिछारिया से हर्षानंद गिरि बनी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि  प्रयागराज कुंभ से उन्हें संकेत मिले थे कि किस दिशा में जाना है, उन्हें गुरुजी के मार्गदर्शन में संध्या दीक्षा हुई है। हर्षा रिछारिया ने संन्यास लेने के बाद कहा कि वो  लव जिहाद, नशा मुक्ति के साथ ही धर्म से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगी।

शुद्धि स्नान, पिंडदान संस्कार किए पूरे

मौनतीर्थ पीठ में धार्मिक विधि-विधान के साथ हर्षा रिछारिया ने संन्यास आश्रम की दीक्षा ली।इससे पहले रिछारिया ने प्रायश्चित कर्म, शुद्धि स्नान, पिंडदान, शिखा विसर्जन जैसे संस्कार पूरे किए।  उन्होंने कहा कि वे अपने गुरु के मार्गदर्शन में आगे की योजनाओं पर काम करेंगी। उज्जैन से संन्यास दीक्षा के साथ अब स्वामी हर्षानंद गिरी समाज और धर्म से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News