प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे थे प्रेमिका के बच्चे, सनकी आशिक ने 7 साल के मासूम का गला घोंट नाले में फेंका

Tuesday, Feb 03, 2026-01:52 PM (IST)

शहडोल (कैलाश लालवानी) : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के धनपुरी से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका को पाने की सनक में एक युवक इस कदर अंधा हो गया कि उसने मासूमियत का गला घोंट दिया, सात साल के बच्चे को अपने रास्ते का कांटा मानकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को बंद पड़ी कोयला खदान में फेंक दिया गया।

PunjabKesari

मामला धनपुरी थाना क्षेत्र का है। आरोपी मोइशीन का झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल से प्रेम प्रसंग था, आरोपी नंदनी के साथ रहना चाहता था, लेकिन उसके दो छोटे बच्चे इस रिश्ते में बाधा बन रहे थे, इसी सनक में मोइशीन ने बच्चों को खत्म करने की साजिश रची और पहले सात वर्षीय ऋतिक कोल को निशाना बनाया। आरोपी मासूम ऋतिक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बगैय्या नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में ले जाकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद बच्चे के शव को पानी से भरी खदान में फेंक दिया गया, पांच दिनों से लापता बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कड़ी जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

PunjabKesari

वही इस पूरे मामले में धनपुरी एसडीओपी विकास पाण्डेय का कहना है कि प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने प्रेमिका के बेटे की हत्या कर फेंक दिया था, जिसे गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News