MP में कानपुर के विकास दुबे के एनकाउंटर जैसा हादसा, गुना हत्याकांड के आरोपियों की पलटी गाड़ी

5/15/2022 6:31:16 PM

गुना(मिस्बाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन में काले हिरण के शिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ मामले में पल-पल घटनाक्रम बदल रहा है। इसी कड़ी में अब तक की सबसे बड़ी खबर आई कि पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और उन्हें गोली मारी गई। विकास दुबे एनकाउंटर की तर्ज पर गुना में भी ऐसा ही घटनाक्रम देखने को मिला। जहां शार्ट एनकाउंटर में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

जहां राघौगढ़ क्षेत्र के जंगलों का में आरोपी शानू और मोहम्मद जिया को पुलिस शिकार किए गए हिरण की बरामदगी के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम भोढनी की घाटी पर पहुंचने पर खानू ने बजरंगगढ़ थाना प्रभारी अमित अग्रवाल की पिस्टल छीनने का प्रयास किया और पुलिस वाहन की स्टेरिंग भी मोड़ दी, जिससे पुलिस वाहन एक खाई में जा गिरा। इसके बाद मौका पाते ही दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की।

PunjabKesari

लेकिन पुलिस ने भाग रहे दोनों आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ और एसआई अमित अग्रवाल व वाहन चालक आरक्षक दीपक ओझा घायल हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग करते हुए दोनों ही आरोपियों के पैरों में गोलियां मारकर शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जिन्हें इलाज के लिए आरोन अस्पताल भेजा गया है।

PunjabKesari

बता दें कि गुना के आरोन में काले हिरण का शिकार करने पहुंचे शिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इसमें पुलिस के 3 जवान शहीद हुए हैं। शिकारियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी, जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई थी। इसमें एक बदमाश भी मारा गया था। जबकि अन्य फरार हो गए थे। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News