Punjab Kesari MP ads

सागर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत ,14 घायल..

Monday, Apr 08, 2024-03:45 PM (IST)

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है और 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने के लिए श्रद्धालु बरमान जा रहे थे। सूचना पर देवरी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना सागर - नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित देवरी के पास हुई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 

PunjabKesariराहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक गंभीर घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी तेज थी की सवारी ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में महिला, पुरुष सहित छोटे-छोटे बच्चे भी सवार थे। 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News