Punjab Kesari MP ads

सागर जहरीली शराब कांड: बढ़ता जा रहा मौतों का आंकड़ा, डिप्टी CM पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच

Monday, Sep 07, 2026-12:28 PM (IST)

सागर: जिले की बंडा विधानसभा में जहरीली शराब कांड को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे बंडा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है। आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने बंडा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी (लंबरदार) भी मौजूद रहे।

PunjabKesariउपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बंडा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बमूरा भेड़ा, नौराज और गूगराखुर्द पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जहरीली शराब कांड के मामले में पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News