Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा हादसा! तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 4 युवकों की दर्दनाक मौत; पूरे गांव में पसरा मातम

Monday, Sep 07, 2026-03:10 PM (IST)

रायसेन (शिलाल यादव): रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज-सलकनपुर रोड पर ग्राम दीवटिया में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए भोपाल एम्स रेफर किया गया है। सभी मृतक और घायल ग्राम दीवटिया के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन की मदद ली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे में शुभम नागर, कीरत नगर और कार चालक गौरव नागर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल आशीष नागर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रशांत नागर गंभीर रूप से घायल है और उसका भोपाल एम्स हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

गांव में पसरा मातम
हादसे की सूचना मिलते ही दीवटिया गांव में मातम पसरा गया। एक ही गांव के चार युवकों की मौत की खबर से परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News