Punjab Kesari MP ads

MP में 3, 4, 5 और 6 सितंबर तक मौसम विभाग की चेतावनी! कई जिलों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, 8 में हाई अलर्ट; स्कूल बंद

Thursday, Sep 03, 2026-09:59 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है। जिससे आमजनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य में नदियां-नाले उफान पर है। जगह-जगह जलभराव की स्थिती बनी है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। गुरूवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि 8 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को राज्य के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते दो जिलों नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट और छतरपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, पांढुर्णा और बालाघाट में  भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि राजधानी भोपाल और उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं तेज से हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, कल यानी 4 सितंबर को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि इंदौर में तेज बारिश के आसार कम हैं। वहीं, 5 सितंबर को उत्तरी मध्यप्रदेश और 6 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का जोर बढ़ सकता है। एमपी में सिंतबर के पहले हफ्ते में बारिश ने जोर पकड़ा हुआ है। नदियां-नाले उफान पर है। कई जिलों में स्कूलों में बच्चों को छुट्टी का ऐलान किया है।

खराब मौसम में लोगों को सतर्क रहने की अपील
लोग से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील  
बारिश, आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें
आकाशीय बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों से दूर रहें
मौसम के अपडेट पर पल-पल नजर बनाए रखें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News