शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित! स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, जानें क्या है पीछे की वजह
Tuesday, Sep 01, 2026-11:05 AM (IST)
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी कर्मचारियों और छात्रों के लिए छुट्टियों की मौज लगी है। जी हां 4 सितंबर यानी शुक्रवार को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बता दें कि प्रदेशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके चलते सरकार ने स्कूली बच्चों और कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है।
जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं, जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर यानी दूसरे शनिवार के कारण कई कार्यालय बंद रहेंगे। जबकि 6 सितंबर को रविवार है। ऐसे में कई कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लागतार तीन दिन का अवकाश मिलेगा। ऐसे में सितंबर के पहले हफ्ते में छुट्टियों का फायदा मिलेगा।

