Punjab Kesari MP ads

MP के इस जिले में 2 और 3 सितंबर को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी

Wednesday, Sep 02, 2026-11:10 AM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। जगह-जगह जलभराव की स्थिती देखने को मिली है। बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए सतना जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। यहां 2 और 3 सितंबर को दो दिन के लिए सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 2 और 3 सितंबर को सतना जिले में सभी स्कूल और कॉलेज में छुट्टी का ऐलान किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यह अहम निर्णय लिया है। दरअसल, सतना-चित्रकूट में बाढ़ के हालात हैं। वहीं, मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राज्य में भारी बारिश की चेतावनी के बीच सतना में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। ताकि, किसी भी तरह की कोई अनहोना न हो। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News