Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 72 घंटें भारी! 22 जिलों में तेज बारिश की संभावना, 7 में अलर्ट जारी; एमपीवासियों रहें सावधान

Wednesday, Sep 02, 2026-10:39 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। बुधवार को राज्य के 22 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि 7 में तेज बारिश का अलर्ट है। दरअसल, राज्य के पूर्वी हिस्से में मजबूत मानसूनी तंत्र सक्रिय हो गया है। जिस वजह से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 सितंबर तक बड़ी भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें सीधी, पन्ना, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और सिवनी शामिल है। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी है।

वहीं, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, पांढुर्णा, मैहर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं हल्की और तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां लगातार बारिश से कई जिलों में जलभराव की स्थिती पैदा हो सकती है। लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल, प्रदेश के कई जिलों में 24 घंटे के दौरान करीब 4 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की
1. गरज-चमक के दौरान घर से बाहर निकलने से परहेज करें
2. खराब मौसम में पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हो
3. आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों और खेतों में काम करने से बचें
4. भारी बारिश के बीच अनावश्यक यात्रा से बचें
5. विशेष तौर पर बच्चों व बजुर्गों का ध्यान रखें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News