Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 48 घंटें भारी! 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा; मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

Friday, Sep 04, 2026-10:38 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में अति भारी बारिश देखने को मिली है। नदिंया-नाले उफान पर है। आमजनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। शुक्रवार को 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि सागर, गुना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के शिवपुरी, गुना, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नर्मदापुरम और पांढुर्णा में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश होगी। इसके अलावा इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, रतलाम, हरदा, मुरैना, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में कहीं-कहीं तेज और हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं, राज्य के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए है। सतना के चित्रकूट में भारी बारिश के बीच मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबकि मंडला में नर्मदा भी उफान पर है। इसके अलावा छतरपुर,पन्ना और मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News